Piano Fire एक सरल लेकिन व्यसनी संगीत आर्केड गेम है जो पियानो टाइल जैसे अन्य खेलों के समान है। इस मामले में, आपको धुन बजाने के लिए स्क्रीन पर दिखाई देने वाले नोट के साथ लय में 'कीज़' की एक श्रृंखला बजानी होगी।
Piano Fire के पीछे की अवधारणा वही है जो आप इस तरह के खेलों में देखने के आदी हैं: अधिक से अधिक अंक प्राप्त करें और उच्चतम स्कोर को पछाड़ें। आप पिछड़ नहीं सकते या आगे नहीं बढ़ सकते, या ऐसा नोट नहीं बजा सकते जो सही नहीं है, क्योंकि उस स्थिति में आप गेम हार जाएंगे। आपका लक्ष्य यथासंभव लंबे समय तक सही ढंग से बजाते रहना और अपने खुद के रिकॉर्ड को पार करना है, साथ ही ऑनलाइन खिलाड़ियों की रैंकिंग में ऊपर स्थानों पे चढ़ना है। इस खेल की अनूठी बात यह है कि गाना धीरे धीरे तेज़ बजना शुरू हो जायेगा, और अगर आप अपनी एकाग्रता बनाए रखने में सफ़ल होते हैं और किसी भी 'की' में गलती नहीं करते हैं, तो आपको गाने के अंत में अतिरिक्त स्टार मिलेंगे।
गेमप्ले भी उतना ही सरल है: आपको केवल उन 'कीज़' पर टैप करना है जो माधुर्य बजाने के लिए स्क्रीन को नीचे ले जाती हैं। जैसे जैसे आप बजाते हैं, आप गीत में आगे बढ़ेंगे, और नई 'कीज़' दिखाई देंगी। विशेष 'कीज़' भी हैं, जो एक प्रतीक के साथ चिह्नित होती हैं। यदि आप उन्हें सही ढंग से दबाने का प्रबंधन करते हैं, तो आपको अतिरिक्त अंक प्राप्त होंगे।
Piano Fire एक मज़ेदार और तेज़-तर्रार संगीतमय खेल है जो पूरी गति से गाने बजाने में आपको एक अच्छा समय बिताने देता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या मैं Piano Fire को ऑफलाइन खेल सकता हूँ?
हाँ, आप Piano Fire को ऑफलाइन खेल सकते हैं। इतना ही नहीं, यह एक निःशुल्क सुविधा है जिसके लिए अतिरिक्त भुगतान की आवश्यकता नहीं है।
क्या Piano Fire एक निःशुल्क गेम है?
हां, Piano Fire एक नि:शुल्क गेम है, हालांकि इसमें इन-एप्प खरीदारी होती है। जिनमें से सब्सक्रिप्शन है, जो आपको अतिरिक्त कन्टेन्ट तक पहुंच प्रदान करता है।
क्या मैं Piano Fire को पी सी पर खेल सकता हूँ?
हाँ, आप Piano Fire को पी सी पर खेल सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आपको बस अपने पी सी पर एक एम्यूलेटर में APK इन्स्टॉल करना होगा। Uptodown के कैटलॉग में GameLoop, Nox या LDPlayer जैसे कई एम्यूलेटर्स उपलब्ध हैं।
क्या मैं Piano Fire के साथ पियानो बजाना सीख सकता हूँ?
नहीं, आप Piano Fire के साथ पियानो बजाना नहीं सीख सकते। Piano Fire एक शैक्षिक एप्प नहीं है; यह केवल मनोरंजन के लिए है, और इसका गेमप्ले वास्तविक पियानो का अनुकरण नहीं करता है या संगीत के स्तर पर शिक्षित नहीं करता है।
कॉमेंट्स
मुझे गाने पसंद हैं।
बहुत धन्यवाद, यह एक बहुत अच्छा खेल है, मुझे उम्मीद है कि यह विकास जारी रहेगा 😊